Showing posts with label bjp. Show all posts
Showing posts with label bjp. Show all posts

Monday, December 12, 2016

54,522 रेप के हुए हैं मुक़दमे : शिव प्रकाश

 उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में राम नरेश त्रिपाठी सभागार प्रांगण में भाजपाइयों ने महिला सम्मेलन का किया आयोजन।कड़ाके की ठंड में भारी संख्या में पहुंची महिलाये। महिला सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश व पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर रहे मौजूद।

महिला सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए हुए शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि कई सरकारें आई और गई जिसमे से एक सरकार ऐसी भी आई कि जिसका नेतृत्व एक महिला (मायावती)  ने किया पर महिलाओं के शिक्षा का स्तर ऊँचा नहीं हुआ, उन्होंने कहा कि कल्पना करके देखिये जहाँ देश में माताएं बहने कंधे से कन्धा मिलाकर अपना योगदान दे रही हैं वहीँ उत्तर प्रदेश में ४१ प्रतिशत महिलाएं अपना नाम भी लिखना नहीं जानती हैं।

मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की पिछले साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में 54,522 (आंकड़ों में) रेप के मुक़दमे हुए हैं ये प्रदेश कैसा प्रदेश हो गया.....?  जिस देश के अंदर महिलाओं को माँ और बहन के रूप में देखने वाला समाज रहता है उस देश के एक प्रदेश में महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है और दुराचार होने के बाद ये पार्टी के लोग अपराधियों को सजा देने के बजाय उनका संरक्षण करते हैं।

एक मंत्री के ड्राइवर का उदाहरण देते हुए बताया कि एक मंत्री के ड्राइवर ने दुराचार कर दिया तो मंत्री का पुत्र कहता है की कोई बात नहीं ये तो दूसरे लोग आरोप लगा रहे हैं...... ये सब अपराधियो को बचाने का काम करते हैं दुराचारियो का समर्थन करते हैं

बसपा को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि उनकी (मायावती) भी की सम्पत्ति अपूत हो गई और दलित ठगा का ठगा रह गया। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो उत्तर प्रदेश की २० करोड़ लोगो का भला करने का प्रयास करती है।

मिडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा पुरे उत्तर प्रदेश में ४ परिवर्तन यात्रा निकली गई हैं जिसका आने वाली 24 तारीख को लखनऊ में समापन होगा उसी तरह से पुरे उत्तर प्रदेश में महिला सम्मलेन, युवा सम्मलेन और पिछड़ा वर्ग सम्मलेन पुरे प्रदेश में चल रहा है आज उसी क्रम में सुल्तानपुर में महिला सम्मलेन था और पुरे प्रदेश में अभी तक ४० सम्मलेन हो चुके हैं जो शेष सम्मलेन बचे हैं उसको 20 दिसंबर तक पूरा  जायेगा।
दीपांकुश श्रीवास्तव (दीपू ) की खास रिपोर्ट

Thursday, November 24, 2016

कभी संभली..तो कभी डगमगाती रही परिवर्तन रैली

भाजपा की बहुप्रतीक्षित परिवर्तन यात्रा रैली गुरुवार को संपन्न हो गई। मगर आयोजन की तैयारी कभी संभली तो कभी डगमगाती रही। कार्यक्रम के शुरुआत में ही बताया गया था कि आयोजन में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ोसह व अन्य भारी भरकम नेताओं के आने की बात कही गई थी। इसके खातिर काशी प्रांत पदाधिकारियों की कई बैठकें जिले में हुईं। स्थानीय संगठन के पदाधिकारी भी दर्जनों बार तैयारियों के लिए बैठे। मगर अचानक आने वाले नेताओं के नाम वाली सूची बदल गई। जिसके चलते रैली पर भी खासा असर दिखाई पड़ा।
जब कार्यक्रम तय हुआ था तो बड़ा मैदान तलाशा गया। 2014 में पार्टी के कद्दावर नेता नितिन गडकरी भाजपा के वरिष्ठ नेता वरुण गांधी के साथ शहर के खुर्शीद क्लब में पहली बार आए थे। अनुमान था कि उससे ज्यादा भीड़ इस बार होगी। इस नाते रैली स्थल के रूप में आवास विकास का मैदान तय हुआ। बड़ा मंच बनाने सजाने की के लिए वाराणसी से टेंट और साउंड सिस्टम के लिए इलाहाबाद से व्यवस्था कराई गई। मगर बीते सप्ताह रैली में शामिल होने वाले भाजपा राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं के नाम की सूची जैसे ही बदली। तैयारी भी डगमगाने लगी। पार्टी के एक पदाधिकारी की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम रद होने के बाद इस रैली को संक्षिप्त कर दिया गया। जहां पचास हजार कुर्सियां पड़नी थीं वहां पंद्रह हजार डाली गई। चूंकि अधिकांश टिकटार्थियों ने भी तैयारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने लाव.लश्कर के साथ पहुंचने की की थी। ऐसे में वाहनों का रेला तो खूब आया। पर वह दो लाख की भीड़ नहीं दिखी जिसका दावा आयोजकों ने शुरू से किया था। कुर्सियों का एक बड़ा हिस्सा खाली था।

दीपांकुश चित्रांश की खास रिपोर्ट

Wednesday, November 23, 2016

भाजपा नेता प्रेम शुक्ल ने परिवर्तन यात्रा का किया जोरदार स्वागत

आज सोनभद्र से चलकर बीजेपी की परिवर्तन सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के मोतिगरपुर पहुंची जहाँ पर डॉ महेंद्र पांडेय का भाजपा नेता प्रेम शुक्ल और युवा भाजपा नेता प्रशांत शुक्ला अपनें सैकड़ो नौजवान भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया। और उसके बाद डॉ महेंद्र पांडेय ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधाएऔर सभी जनता से अपील की कि जिस तरह1991 और 1996 में जिता कर सांसद में भेजने का काम किया था उसी तरह २०१७ में फिर आप लोगो को और भी सीटो से जिताना होगाएउत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा का नारा होगा...अबकी बार मोदी सरकारएअबकी बार मोदी सरकार.अबकी बार तीन सौ के पर। वही ज्यादा कुछ न कह कर पांडेय ने कहा कि इस मुलायमएअखिलेश की लूट घसोट और गुंडागर्दी प्लस कानून व्यवस्था की सपा सरकार का माहौल बदलने के लिए और मायावती ष्मायाष् के भस्टाचार को उजागर करने के लिए यह परिवर्तन यात्रा निकली है ताकि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होएऔर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेएऔर वही कश्मीर मुद्दे पर पांडेय ने कहाकि काश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक से पकिस्तान की कमर तोड़ दी है वह खीज में प्रतिक्रिया कर रहा है जो वह प्रतिक्रिया कर रहा है हर बात को मिडिया को नहीं बताई जा सकतीएउसका पांच गुना भारत की सेना जवाब दे रही है। इस कार्यक्रम में मोतिगरपुर भाजपा नेता प्रेम शुक्ला और प्रशांत शुक्ल समेत कई नेता रहे मौजूद। 

दीपांकुश चित्रांश (दीपू ) की खाश रिपोर्ट

Thursday, October 27, 2016

सपा के दोनों पहिये टूट चुके है: प्रेम शुक्ला

जहाँ उत्तर  प्रदेश  में  सपा सरकार अपने पारिवारिक विवाद की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है तो वहीँ  विपक्षी दल  भी दो टूक कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं...  यू. पी. के सुल्तानपुर जिले के दौरे पर आये भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला  ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है... और  गठबंधन की बात करती है.. सपा पहले अपने पारिवारिक गठबंधन तो  ठीक कर ले महागठबंधन बाद में होगा। .... ।।  

मिडिया के इक सवाल पर उन्होंने कहा कि , उनके अंदर की गांठ इतनी मजबूत हो गई है कि  नेता जी के सामने ही शिवपाल और अखिलेश हाथापाई कर रहे है.. 

विभाजन कि बात पर उन्होंने कहा कि  जैसे सिकंदर की सेना यूनान से हिंदुस्तान तक आ गई और कोई विभाजन नहीं हुआ लेकिन जब पराजय दिखाई देने लगी...  तो विभाजन और विवाद दोनों ही हो गया। ....  इसी तरह सपा के भी दोनों पहिये टूट चुके है और  सिर्फ सीट बची है... उस पर कौन बैठे इसको लेकर झगड़ा चल रहा है। 

दीपांकुश चित्रांश (दीपू की रिपोर्ट )  

Tuesday, September 13, 2016

भाजपा ही भाजपा है आजमाने के लिए यहाँ : देव मणि

भाजपा सामिल होने के बाद देव मणि द्रिवेदी दो दिनों से सुल्तानपुर जिले में  डेरा डाल दिया है । लभुआ विधानसभा में एक निजी कार्यक्रम में हुए सामिल। जिला मुख्यालय पर सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ से हुए मुखातिब। कार्यकर्ताओ से जिले की हर बूथ की जानकारी लेते हुए दी हर बूथ को जीतने की नसीहत ।
 
मिडिया से मुखातिब हुए भाजपा नेता ने बताया कि आज वो सुल्तानपुर जिला मुख्यालय पर आये और पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओ व भाजपा के नेता गडो से मुलाकात की। 

2017 के मिशन पर सवाल पर उन्होंने कहा कि मुश्किलें ही मुश्किलें हैं राहे मंजिल में यहाँ ...... और भाजपा ही भाजपा है आजमाने के लिए यहाँ।वही एक प्रश्न के उत्तर में सपा की ओर इसारा करते हुए कहा कि जब जनता किसी चीज से आजिज आ जाती है तो उसको छोड़ ही देती है,जनता इस वर्तमान व्यवस्था से आजिज आ चुकी है जनता परिवर्तन चाह रही है जनता की इच्छा भाजपा को पाने की है तो जनता भाजपा को पाकर ही रहेगी। 

यूपी में अपनी खोई जमीन को तलाशने में लगे राहुल : साध्वी

 कादीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पयागीपुर डाक बंगले में पत्रकारों से मुलाकात करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव न आते तो शायद राहुल गाँधी को मंदिर न याद आती  और राहुल गांधी ने रामलला का भी दर्शन नही किये। 

 उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी यूपी में अपनी खोई जमीन को तलाशने में लगे है । जिसके लिए वह कभी खाट पर तो कभी रथ पर सवार होकर किसानों के हितैसी होने का भी स्वांग रचते है और अब तो उनकी खाट भी नही बची है और उन्होंने कहा कि अपनी सभाओ में सर्बाधिक हमले पीएम् नरेन्द्र मोदी पर इसलिए करते है कि वह मीडिया में चर्चित बने रहें। राहुल गांधी को मोदी सोते हूवे सपने में भी आते होंगे। 

 सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण में लगे है जबकि  केंद्र सरकार की योजना जैसे उज्जवला गैस योजना जाति धर्म से ऊपर उठ कर सभी पात्र लोगो को लाभ दे रही है। केंद्रीय मंत्री ने आज एक बार फिर कहा कि अमेठी में फ़ूड पार्क का  स्थापित न हो पाने के सीधे राहुल गाँधी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जमीन तक की उपलब्धता किए बिना राहुल गांधी अमेठी के लोगो फ़ूड पार्क का सपना दिखा रहे थे। उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। 

साध्वी निरंजन ज्योति ने कश्मीर में अलगाववादियों के वार्ता में शामिल न किए जाने पर उन्हें सरकार से दी जाने वाली सुविधाओं को बंद किये जाने का सुझाव सरकार को दिया है। आगामी चुनावों में भाजपा का चेहरा न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस व् सपा परिवार वाद की पार्टी तो बसपा को एकल पार्टी की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज के हितों के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। 

Tuesday, August 23, 2016

चन्द्रभद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भाजपा के बाहुबली नेता चन्द्रभद्र सिंह के नेतृत्व में  निकली तिरंगा यात्रा इसौली के बाहुबली नेता व पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चंद्रभद्र सिंह सोनू के नेतृत्व में मायंग से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों से अधिक की संख्या में निकली मोटर साइकिल रैली ने शहर भर में भ्रमण किया जहां इस यात्रा का समापन हुआ। इस बीच भाजपा ज़िलाध्यक्ष जगदीश सिंह छन्गू ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों से न सिर्फ देश में खुशहाली आई बल्कि पूरे विश्व में देश की प्रतिभा बढ़ गई है। अब ज़रूरत इस बात की है कि कार्यकर्ता गांव.गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताये। उधर बसपा नेता संदीप जायसवाल ने बसपा की सदस्यता को छोड़ प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पाण्डेए पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व सूर्यभान सिंहएमीडिया प्रभारी विजय रघुवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

Saturday, July 16, 2016

भाजपाइयों ने बोला हल्ला : सौंपा ज्ञापन

दो दिनों में चार थानों की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा चुके भाजपाइयों ने नगर कोतवालीए दोस्तपुर व चांदा थाने पर हल्ला बोला। हत्याए लूटए उत्पीड़न समेत आपराधिक घटनाओं को गिनाते हुए अफसरों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाया। साथ ही अखिलेश सरकार को निकम्मी बताते हुए सत्ता छोड़ने की नसीहत भी दी। नगर में जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अगुआई में भाजपाई एकजुट हुए। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के संयोजन व नगर अध्यक्ष बिन्नू पांडेय की अध्यक्षता में नारेबाजी कीएबारी.बारी से नेताओं ने माइक पर राज्य सरकार को खूब कोसा। जिलाध्यक्ष छंगू ने जिले की अपराधिक घटनाओं को अंगुलियों पर गिनाते हुए अफसरों से पूछा कितनी घटनाओं का खुलासा किया गयाघ् वारदातें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। अपराधी बेलगाम हैं। इसके प्रति जिम्मेदार कौन हैघ् हालांकि उनके सवालों का जवाब मौके पर नहीं मिलाएपर घटनाओं का लिखित जिक्र कोतवाली प्रभारी को सौंपकर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने का प्रयास किया गया। डॉण्एमपी सिंहए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेयए पूर्व विधायक सूर्यभान सिंहए चंद्रभद्र सिंहए कृपा शंकर मिश्राए ज्ञान प्रकाश जायसवालए अजय जायसवालए भावना सिंहए रेखा निषादए उपमा शर्माए किरन मिश्राए सुशीला सोनीए डॉण्महिमा शंकर द्विवेदीए विजय सिंह रघुवंशीए आदि नेताओं ने अपने संबोधन में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उधरए मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर कमैचा रमापति मौर्या के संयोजन में चांदा थाने का घेराव किया गया। सात सूत्री ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से कोइरीपुर के व्यापारी बंधु के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस मौके पर मुरारी सिंहए हनुमान सिंहए डॉण्हीरालाल मिश्राए संतोष सिंहए विजय त्रिपाठीए राजेंद्र सिंहए रमेश कुमार सिंहए रामजी मौर्याए चंद्रप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। दोस्तपुर संवादसूत्र के अनुसार मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के संयोजन व पूर्व विधायक अर्जुन ¨सह की अगुआई में थाने का घेराव किया गया। क्षेत्र की घटनाओं का खुलासा न होने पर पुलिस.प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। इस मौके पर घनश्याम चौहानए राघवेंद्र श्रीवास्तवए डॉण्विनोद कुमारए राजितरामए धर्मेंद्र कुमारए ज्ञान प्रकाश उपाध्यायए राजेश ¨सहए लालमणि ¨सहए शशिकांत पांडेय ने कानून व्यवस्था चुस्त.दुरुस्त करने की मांग की।
।जजंबीउमदजे ंतमं