Monday, December 12, 2016

54,522 रेप के हुए हैं मुक़दमे : शिव प्रकाश

 उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में राम नरेश त्रिपाठी सभागार प्रांगण में भाजपाइयों ने महिला सम्मेलन का किया आयोजन।कड़ाके की ठंड में भारी संख्या में पहुंची महिलाये। महिला सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश व पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर रहे मौजूद।

महिला सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए हुए शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि कई सरकारें आई और गई जिसमे से एक सरकार ऐसी भी आई कि जिसका नेतृत्व एक महिला (मायावती)  ने किया पर महिलाओं के शिक्षा का स्तर ऊँचा नहीं हुआ, उन्होंने कहा कि कल्पना करके देखिये जहाँ देश में माताएं बहने कंधे से कन्धा मिलाकर अपना योगदान दे रही हैं वहीँ उत्तर प्रदेश में ४१ प्रतिशत महिलाएं अपना नाम भी लिखना नहीं जानती हैं।

मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की पिछले साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में 54,522 (आंकड़ों में) रेप के मुक़दमे हुए हैं ये प्रदेश कैसा प्रदेश हो गया.....?  जिस देश के अंदर महिलाओं को माँ और बहन के रूप में देखने वाला समाज रहता है उस देश के एक प्रदेश में महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है और दुराचार होने के बाद ये पार्टी के लोग अपराधियों को सजा देने के बजाय उनका संरक्षण करते हैं।

एक मंत्री के ड्राइवर का उदाहरण देते हुए बताया कि एक मंत्री के ड्राइवर ने दुराचार कर दिया तो मंत्री का पुत्र कहता है की कोई बात नहीं ये तो दूसरे लोग आरोप लगा रहे हैं...... ये सब अपराधियो को बचाने का काम करते हैं दुराचारियो का समर्थन करते हैं

बसपा को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि उनकी (मायावती) भी की सम्पत्ति अपूत हो गई और दलित ठगा का ठगा रह गया। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो उत्तर प्रदेश की २० करोड़ लोगो का भला करने का प्रयास करती है।

मिडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा पुरे उत्तर प्रदेश में ४ परिवर्तन यात्रा निकली गई हैं जिसका आने वाली 24 तारीख को लखनऊ में समापन होगा उसी तरह से पुरे उत्तर प्रदेश में महिला सम्मलेन, युवा सम्मलेन और पिछड़ा वर्ग सम्मलेन पुरे प्रदेश में चल रहा है आज उसी क्रम में सुल्तानपुर में महिला सम्मलेन था और पुरे प्रदेश में अभी तक ४० सम्मलेन हो चुके हैं जो शेष सम्मलेन बचे हैं उसको 20 दिसंबर तक पूरा  जायेगा।
दीपांकुश श्रीवास्तव (दीपू ) की खास रिपोर्ट

No comments: