Tuesday, April 18, 2017

बढौनाडीह में समुचित व्यवस्था न पाये जाने पर प्रभारी को चेतावनी।

जिलाधिकारी ने किया बढौनाडीह,पारसपट्टी व पदारथपुर उपाध्याय गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण।

सुलतानपुर : जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने आज जनपद के तीन गेहूं क्रय केन्द्रों बढैनाडीह ,पारसपट्टी व पदारथपुर उपाध्याय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पारसपट्टी व पदारथपुर उपाध्याय की व्यवस्था ठीक पायी। पारसपट्टी में अब तक 07 किसानों से 275 कुन्तल गेहूं खरीदा जा चुका है। समिति के खाते में 03 लाख रूपये की धनराशि तथा 03 हजार बोरे उपलब्ध हैं। इसी प्रकार पदारथपुर उपाध्याय में अबतक 162 कुन्तल गेहूं खरीद हो चुकी है। यहां पर 05 लाख रूपये की धनराशि तथा बोरे उपलब्ध हैं।

गेहूं क्रय केन्द्र बढा़ैनाडीह में अब तक कोई खरीद नहीं हुयी है। मौके पर नमी मापक यन्त्र तथा धर्मकांटा भी उपलब्ध नहीं पाया गया। गेहूं खरीद के लिये 18 रजिस्टर बनाये जाने चाहिये मौके पर 12 रजिस्टर उपलब्ध पाया गया।

जिलाधिकारी ने इसे गम्भीरता से लेते हुये प्रबन्धक को चेतावनी देते हुये तत्काल समुचित व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते हुये गेहूं खरीद प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये।

दीपांकुश चित्रांश की खास रिपोर्ट

No comments: