पुलिस महानिदेशक अभियोजन ने किया ग्राम उत्सव का किया शुभारम्भ
सुलतानपुर जिले में पुलिस महानिदेशक अभियोजन डॉ.सूर्य कुमार ने खुर्शीद क्लब में दैनिक जागरण द्वारा एक कोशिश - सशक्त गांव सशक्त प्रदेश ग्राम उत्सव का शुभारम्भ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र के साथ ग्राम उत्सव में लगाये गये विभिन्न सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों के प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया तथा आयोजन की सराहना की।
पुलिस महानिदेशक अभियोजन ने ग्राम उत्सव के आयोजकों की,की सराहना..
पुलिस महानिदेशक अभियोजन ने ग्राम उत्सव के आयोजकों की सराहना करते हुये कहा कि यह एक जन उपयोगी कार्यक्रम है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जनपद सुलतानपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।
आजादी की लड़ाई में इस जिले का रहा महत्वपूर्ण योगदान..
पुलिस महानिदेशक अभियोजन ने कहा कि आजादी की लड़ाई में इस जिले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
बिजेथुआ महाबीरन तथा सीताकुण्ड घाट धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है।
किसानों का किया आवाहन..
किसानों का आवाहन करते हुए कहा कि वे कृषि की आधुनिक तकनीक का उपयोग कर उत्पादन में वृद्धि करें तथा अपना आर्थिक स्तर ऊपर उठायें।
अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करायें मुख्य विकास अधिकारी..
पुलिस महानिदेशक अभियोजन ने सुलतानपुर में उद्योग धन्धों की बहुत कमी जाहिर करते हुए मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि वे बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों को औद्योगिक इकाईयों को बढ़ावा देने हेतु अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करायें।
विकास में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का होता है महत्पूर्ण सहयोग : मुख्य विकास अधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने प्रदर्शनी स्टालों के आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुये किसानों को अधिक से अधिक सुविधायें दिलाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि विकास में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का महत्पूर्ण सहयोग होता है।
उन्होंने अधिकारियों का आवाहन किया कि वे शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें , जिससे अधिक से अधिक किसान भाई योजनाओं का लाभ उठा सकें।
दीपांकुश चित्रांश (दीपू) की खास रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment