Saturday, June 11, 2016

मोदी रैली को लेकर सुल्तानपुर भाजपाइयों कसी कमर

13 जून को इलाहाबाद मोदी रैली को लेकर सुल्तानपुर भाजपाइयों कसी कमर। परिवर्तन रैली को भाजपाइयों ने दिया अंतिम रूप, वरिष्ठ कार्यकर्ताओ व नेताओ को रैली से सम्बंधित सौंपी गई जिम्मेदारी। ५० बसे व ५०० छोटे वाहनो की वयवस्था। सुल्तानपुर से ५००० से अधिक कार्यकर्ता रैली मे होंगे शामिल ।   
. भारतीय जनता पार्टी मिशन २०१७ को फतेह करने के लिए संगठन की निचली इकाई को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगु ने आज एक प्रेस वार्ता में कहा की प्रधानमंत्री १३ जून को इलाहाबाद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली मिशन २०१७ फ़तेह का आगाज करेगी। उन्होंने बताया की परिवर्तन रैली की तैयारी को अंतिम रूप देकर क्रियान्वयन किया जा रहा है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओ व नेताओं को रैली से सम्बंधित जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ५००० से अधिक कार्यकर्ताओ को ले जाने के लिए ५० बसे व ५०० छोटे वाहनो की वयवस्था पूर्ण कर ली गई है परिवर्तन रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्त्ता व नेता बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ व आमजनों को  रैली में चलने के लिए आमंत्रित कर रहे है। 

No comments: