सुलतानपुर/ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सुलतानपुर ने आज आद्यपत्रकार महर्षि नारद की जयन्ती मनायी, जिसमें पत्रकार वक्ताओं से महर्षि नारद से प्रेरणा ले कर राष्ट्र व समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।
शहर के एक निजी संस्थान में आयोजित नारद जयन्ती पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विजय विद्रोही ने कहा कि आज पत्रकार समाज में काम करते है तो उन्हें अपनी प्रतिष्ठा और अपेक्षा दिखती है। जबकि समाज में काम करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा और अपेक्षा को भूलना होगा। सामाजिक कार्य में बहुत उपेक्षाएं क्षेलनी पड़ती है। महर्षि नारद के इतिहास से जो परिचित हैं। वह इसे जानते हैं। हम पत्रकार उनके आर्दशों पर काम करें तो समाज को सकारात्मक दिशा मिलेगी। इस अवसर पर संगठन के प्रान्तीय प्रतिनिधि सतीश तिवारी, अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता, महामंत्री अब्दुल सत्तार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इससे पहले महर्षि नारद के चित्र पर मार्ल्यापण व पुष्पार्चन कर पदाधिकारियों ने उन्हें याद किया और उनके आर्दशों पर चलने का संकल्प लिया। संचालन कोषाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने किया।
इस मौके पर बृजेश श्रीवास्तव , दीपांकुश श्रीवस्तास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, गौरव सिंह, ,, वृजेश शुक्ला, रवि श्रीवास्तव, संतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment