Showing posts with label sultanpur news c.m.. Show all posts
Showing posts with label sultanpur news c.m.. Show all posts

Friday, July 8, 2016

सुलतानपुर : 20 लाख रूपये की धनराशि का चेक वितरित

सुल्तानपुर :जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन सहायता कोष से 20 लाख रूपये की धनराशि का चेक वितरित। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने आज कलेक्ट्रेट में क्षेत्रीय विधायक लम्भुआ श्री संतोष पाण्डेय, सपा  जिलाध्यक्ष प्रो.राम सहाय यादव एवं एम.एल.सी. श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में जनपद के तहसील लम्भुआ ग्राम रजवाडे़ रामपुर निवासी स्व. रामानन्द सिंह की पत्नी श्रीमती तारा देवी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन सहायता कोष से प्राप्त 20 लाख रूपये की धनराशि का  चेक प्रदान किया। 

 जिलाधिकारी ने बताया कि स्व.श्री रामानन्द सिंह जनपद के रजवाड़े रामपुर थाना चांदा तहसील लम्भुआ के निवासी थे तथा गाजीपुर जनपद में आरक्षी पुलिस के पद पर तैनात थे। स्व.रामानन्द की फरवरी 2016 में गाजीपुर में गस्त के दौरान एक दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन सहायता कोष से 20 लाख रूपये की सहायता की स्वीकृति प्रदान की थी , जिससे सम्बन्धित चेक आज स्व.रामानन्द की पत्नी श्रीमती तारा देवी को प्रदान किया गया।