भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जयसवाल ने आज सुल्तानपुर में उतर प्रदेश के चार जिलो सुल्तानपुर अमेठी जौनपुर और प्रतापगढ़ जिले की महिला पदाधिकारियो को मातृशक्ति कार्यशाला को संबोधित करने के बाद चुनावी बिगुल फूकते हुए कहा की पार्टी पूरे प्रदेश में महिला सम्मलेन करेगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी उन्होंने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर वार करते हुए कहा की इस सरकार में महिलाओ के उत्पीडन की घटनाये बढ़ी है बुलंद शहर की घटना इस का उदहारण है इस प्रकार देखा जाये तो महिलाओ के लिए इस सरकार में हाइवे नहीं हॉरर वे बन गया है इसको दूर करने के लिए हम लोगो को अखिलेश सरकार को उखाड़ फेकना है और भाजपा की सरकार बनाना है।

No comments:
Post a Comment