२०१७ विधानसभा चुनाव आते ही सभी पार्टियां अपना प्रचार प्रसार करने में जुट गई है वहीँ सुल्तानपुर जनपद के पांचो विधानसभा के पांचो सपा विधायक २०१७ के विधानसभा चुनाव के लिए सभी ने अपनी अपनी कमर कश रखी है तो वही मंत्री संदीप शुक्ला ने सपा मुखिया के निर्देश पर महीने भर से सुल्तानपुर जिले के सभी विधानसभाओ में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करने में जुट गए है।
मंत्री संदीप शुक्ल का कहना है कि सरकार की जो उपलब्धिया है वह जनता के बीच पहुंचाई जाय,और उनकी समस्याएं सुनी जाय और उसका निदान भी कराया जाय। वही २०१७ के चुनाव को लेकर संगठन को भी तैयार कर खड़ा करना है, और अभी जनपद सुल्तानपुर में ही हमें प्रचार प्रसार करना है लेकिन सितंबर या अक्टूबर में हमें मंडल फैज़ाबाद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

No comments:
Post a Comment