जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी एस.राजलिंगम ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान तिथि पर आज 188 सुलतानपुर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत न्यूनतम् जेण्डर रेसियो वाले 6 बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने तीन पदाभिहित अधिकारियों तथा 6 वी.एल.ओ. से स्पष्टीकरण मांगने व एक दिन का वेतन रोकने तथा एफ.आई.आर दर्ज कराने के सम्बन्ध में नोटिस जारी करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में 188 सुलतानपुर विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय फरीदीपुर (तहसील जयसिंहपुर) के पदाभिहित अधिकारी (प्रधानाध्यापिका ) अनामिका शुक्ला एवं वी.एल.ओ. बृजेन्द्र कुमार (सफाईकर्मी) अनुपस्थित पाये गये। इसे गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित ए.आर.ओ. एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पदाभिहित अधिकारी एवं बी.एल.ओ का स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक दिन का वेतन बाधित करें एवं एफ.आई.आर. दर्ज कराने हेतु नोटिस जारी करें। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि विद्यालय में रैम्प बना है लेकित मरम्मत योग्य है , एक खिड़की व फर्श टूटी हुयी है तथा बाउन्ड्रीवाल नहीं है।
जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल फतेपुर संगत (तहसील जयसिंहपुर) के 4 बूथों का निरीक्षण किया यहां पर भी पदाभिहित अधिकारी संतराम तथा वी.एल.ओ. गीता देवी, संगीता पाल, मनीषा व परवीन बानो अनुपस्थित पायी गयीं। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पदाभिहित अधिकारी तथा सम्बन्धित वी.एल.ओ. का स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक दिन का वेतन बाधित करें एवं एफ.आई.आर दर्ज कराने की नोटिस जारी करें।
जिलाधिकारी ने 188 विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय सैदपुर (तहसील सदर) के निरीक्षण के दौरान पदाभिहित अधिकारी अजय कुमार एवं वी.एल.ओ. उर्मिला देवी अनुपस्थित पायी गयीं। उन्होनें सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को पदाभिहित अधिकारी एवं बी.एल.ओ का स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक दिन का वेतन रोकने एवं एफ.आई.आर दर्ज कराने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय तहसीलदार सदर महत्मा सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरीशचन्द्र श्रीवास्तव व सम्बन्धित उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष अभियान तिथि पर निरीक्षण हेतु जिले की पांचों विधान सभा क्षेत्रों इसौली, सुलतानपुर, सदर,लम्भुआ,कादीपुर (अ.जा.) के न्यूनतम् जेण्डर रेसियो वाले 5-5 मतदेय स्थलों के निरीक्षण हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारियो, तहसीलदारों/ नायब तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों व चकबन्दी अधिकारी सदर की ड्यूटी लगायी गयी थी। अपर जिलाधिकारी (प्रशा.)/ उपजिला निवार्चन अधिकारी शेषनाथ को कादीपुर विधान सभा क्षेत्र के पांच न्यूनतम् जेण्डर रेसियो वाले मतदेय स्थलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौपीं गयी थी।
No comments:
Post a Comment