सुलतानपुर जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि तहसील दिवस शासन की प्राथमिकता है। तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में रूचि न लेने पर उन्होनें तीन अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी आज तहसील सदर में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में शिकायतें सुन रहे थे।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आये हुये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को बुलाकर प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुये निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण कर आख्या तहसील को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होनें समीक्षा के दौरान पाया कि गत तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों के लम्बित होने पर कड़ी नराजगी जाहिर करते हुये निर्देशित किया कि यथाशीद्य्र लम्बित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता सिचाई विभाग ,उपनिदेशक कृषि तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद की जन शिकायतों में गुणवत्तापूर्ण रूचि न लेने के कारण उनके वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिये। उन्होनें उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग के कम्प्यूटर आॅपरेटर से विभिन्न शिकायती सन्दर्भों का प्रिन्ट आउट लेकर अगले तहसील दिवस में उपस्थित हों तथा तहसील दिवस के दो दिन बाद शिकायतों के बारे में अवश्य अपने कम्प्यूटर पर अपना पासवर्ड डालके अवश्य चेक करें कि जनशिकायतों की क्या स्थिति है।
तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 294 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों को एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों को सुना तथा सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ,उपजिलाधिकरी सदर रतिभान वर्मा ने भी शिकायतों को सुना।
तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने मछुआ दुर्घटना बीमा के अन्तर्गत स्व.मनीष कुमार ग्राम सराय समोखपुर तहसील कादीपुर सुलतानपुर की शिकार के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी सकली देवी को 2 लाख रूपये का चेक को प्रदान किया।
जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने बताया कि बाढ़ नियन्त्रण कक्ष की स्थापना स्थानीय मुख्य राजस्व लेखाकार कलेक्ट्रेट में की जा चुकी है। जो प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी शिकायत सुननें के लिये लगायी गयी है। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष का टेलीफोन नम्बर 1077 टोलफ्री व 05362 - 220189 है, जिस पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।
No comments:
Post a Comment