Showing posts with label rajya mahila ayug. Show all posts
Showing posts with label rajya mahila ayug. Show all posts

Wednesday, November 9, 2016

महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाय : जानकी पाल

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी पाल ने सभी सम्बन्धित को निर्देशित करते हुये कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के उत्पीड़न रोकने के प्रति गम्भीर है। सभी सम्बन्धित अधिकारी महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करें। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष आज सुलतानपुर में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों के सम्बन्ध में सुनवाई कर रही थी। 

श्रीमती पाल ने आज 9 मामलों पर सुनवाई की जिसमें से 4 प्रकरणों पर सुलह समझौते के बाद निस्तारण हुआ और दोनों पक्ष प्रसन्नता के साथ अपने घर गये। आज कुल 9 प्रकरण कुड़वार थाने की प्रेमा निषाद, कमरजहां, सन्जू , प्रीती व लालती तथा कोतवाली देहात की नीलम, सुनीता देवी व रेखा देवी तथा बल्दीराय थाने की संगीता के प्रकरणों पर सुनवाई हुयी। उपाध्यक्ष के विशेष प्रयास से प्रेमा निषाद, नीलम,सुनीता देवी तथा कमरजहां के प्रकरण सुलह समझौते से निस्तारित हुये। 

इस अवसर पर बैठक में उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी पाल ने महिला कल्याण से सम्बन्धित शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों से सम्बन्धित महिला कल्याण की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और पात्र महिलाओं को समय से लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। 

 दीपांकुश चित्रांश (दीपू ) की रिपोर्ट