पूर्व सांसद व् विधायक रहे कांग्रेस नेता राम सिंह (70) का आज शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।श्री सिंह के निधन की जानकारी होते ही उनके नारायनपुर स्थित आवास पर नागरिको का ताँता लगा हुआ है।
छात्र संघ की राजनीति से शुरू किये राजनीतिज्ञ जीवन से वह जिले की चाँदा विधानसभा क्षेत्र से 1980 से 85 तक कांग्रेस के विधायक रहे,तो 1989 से 91 तक जनता दल के साँसद चुने गए थे, जिसके बाद उन्होंने लम्बे समय तक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया।
जिसके बाद उन्होंने पुनः कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी,
उनके निधन पर सभी राजनीतिज्ञ दलों के नेताओ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।कल सुबह स्थानीय हथियानाला शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट