Tuesday, April 11, 2017

प्यासों को पानी पिलाकर मनाया हजरत अली का जन्मदिन

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में आज तमाम आलमे इंसानियत के हजरत अली के जन्मदिन अवसर पर अंजुमन पंतजनी तुराबखानी कार्यकर्ताओ ने पयागीपुर चौराहे पर जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमे सैकड़ो लोगो ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

भाजपा से अलपसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजादार हुसैन ने बताया कि पैगम्बर मुहम्मद साहब के जानाशीन (उतराधिकारी)दामाद एवं मुसलमानों के चौथे खलीफा और इन मुसलमानों में एक फिरके के पहले इमाम हज़रत अली का आज जन्मदिन है। जिसे हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। 

हजरत अली का इतिहास एक नजर में..

जन्म से सम्बंधित इतिहास पर एक नज़र हज़रत अली का जन्म 13 रजब सन 30 आमूल फील 11 अक्टूबर 598 ईस्वी को काबे में हुआ था। इनके पिता का नाम इमरान जिन्हें अबुतालिब के नाम से जाना जाता हैए और माता का नाम जनाबे फातिमा बिन्ते असद था।अली के जन्म के समय जब उनकी माता काबे की दीवार के करीब पहुची तो काबे की दीवार में दर बन गया। 

इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजादार हुसैन,रईसअब्बास,मो कैफ़ी,मोनी,मसेंन अब्बास आदि रहे मौजूद।

दीपांकुश चित्रांश (दीपू ) की खास रिपोर्ट

No comments: